फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: फैजाबाद संसदीय सीट पर 23 ने किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 54-फैजाबाद संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए 26 अप्रैल से तीन मई तक कुल 23 प्रत्याशियों ने 37 सेट में नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। शुक्रवार को नामांकन का अंतिम दिन था। चार मई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। प्रत्याशियों की ओर से नाम वापसी छह मई को की जाएगी। इसके बाद चुनाव चिन्ह आवंटन किया जाएगा। मतदान 20 मई और मतगणना चार जून को होगी।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि फैजाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी लल्लू सिंह और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अवधेश प्रसाद ने चार-चार सेट में नामांकन किया।

बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी सच्चिदानंद पांडेय व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी अरविंद सेन ने तीन-तीन सेट में नामांकन दाखिल किया। इसी कड़ी में मौलिक अधिकार पार्टी की प्रत्याशी कंचन यादव, लोकतांत्रिक लोक राज्यम पार्टी प्रत्याशी अश्विनी पांडेय, जन जनवादी पार्टी प्रत्याशी संदीप सिंह व निर्दलीय प्रत्याशी अरुण कुमार ने दो-दो सेट में नामांकन किया।
विज्ञापन


अखिल भारतीय परिवार पार्टी के प्रत्याशी रूद्र प्रताप सिंह, पूर्व सैनिक आल इंडिया दलित एवं निर्बल पार्टी प्रत्याशी सत्य प्रकाश यादव, भारत महापरिवार पार्टी प्रत्याशी अंबरीश देव गुप्त, बहुजन मुक्ति पार्टी प्रत्याशी फरीद सलमानी, राष्ट्रीय जनशक्ति समाज पार्टी प्रत्याशी अनिल कुमार ने एक-एक सेट में नामांकन किया।


इसी तरह भारतीय जन-जन पार्टी प्रत्याशी राजितराम, अखिल भारतीय कल्याण पार्टी प्रत्याशी जगत सिंह, आदर्शवादी कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी बृजेंद्र दत्त त्रिपाठी, राष्ट्रीय परिवर्तन दल प्रत्याशी सुनील भट्ट और निर्दलीय प्रत्याशी कृष्ण कुमार, लालमणि, पवन तिवारी, राम प्रहलाद, रामपाल व बृजभूषण द्विवेदी ने भी एक-एक सेट में अपना नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें