फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 11 परिवारों को 2.26 करोड़ मुआवजा

Sat, 26 Sep 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
पीड़ित परिवारों से बात करते विधायक वेद प्रकाश गुप्ता।
विज्ञापन
अयोध्या। 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण के लिए नाका में हुई कार्रवाई से प्रभावित परिवारों को मुआवजे के साथ पुनर्वास भी कराया जाएगा। कार्रवाई से प्रभावित 11 भवन स्वामियों को 2.26 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन


सोमवार को मुआवजे की राशि खातों में भेजी जाएगी। प्रभावित पांच व्यापारियों को नगर निगम अथवा विकास प्राधिकरण की ओर से निर्मित दुकानें उपलब्ध कराने पर भी सहमति बनी है। मुआवजे की प्रक्रिया में प्रभावित किरायेदारों को भी शामिल किया गया है।

कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि प्रभावित परिवारों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के साथ लगातार वार्ता की गई। इसके बाद मुआवजे और पुनर्वास को लेकर सहमति बनी। उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने का भी प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण के लिए नाका में कार्रवाई के बाद प्रभावित परिवारों ने मुआवजा और पुनर्वास की मांग उठाई थी। विधायक ने प्रभावितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी थीं। इसके बाद जिलाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर समाधान की दिशा में पहल की गई।

विधायक ने कहा कि कार्रवाई से जिन भवन स्वामियों और किराएदारों को नुकसान हुआ है, उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत मुआवजा दिया जा रहा है। पांच प्रभावित व्यापारियों के लिए नगर निगम अथवा विकास प्राधिकरण की ओर से निर्मित दुकानों की व्यवस्था की जाएगी।

इस दौरान एडीएम सिटी हेमंत जायसवाल, प्रांशु अग्रवाल, प्रकाश गुप्ता, महेश श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी अमित मिश्रा तथा प्रभावितों में मुरारी सिंह यादव, घनश्याम यादव, मोहित यादव, पूनम गुप्ता, राजेंद्र यादव, हरिराम यादव, आशा देवी, गिरीराज पाल और अमित सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें