पार्थिव शिवलिंग पूजन करते श्रद्धालु।
अयोध्या। सावन माह के पावन अवसर पर सवेरा परिवार की ओर से रविवार शाम पार्थिव पूजन का आयोजन एक होटल परिसर में श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। कार्यक्रम में 21 आचार्यों के सानिध्य में 221 परिवारों ने भाग लेते हुए सवा लाख पार्थिव (मिट्टी के शिवलिंग) बनाकर भगवान शिव का पूजन-अर्चन व अभिषेक किया।
कार्यक्रम के संयोजक और सवेरा परिवार के संस्थापक आचार्य शिवेंद्र ने शिवपुराण का उल्लेख करते हुए कहा कि कलियुग में पार्थिव पूजन भगवान शिव को प्रसन्न करने की सर्वोत्तम विधि मानी गई है। संस्था की ओर से बताया गया कि अब तक ट्री गार्ड सहित करीब 50 पौधों का रोपण किया जा चुका है कार्यक्रम में पूर्व सांसद लल्लू सिंह, पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय, जगदंबा सिंह, डॉ. चक्रवर्ती सिंह, गोपाल कृष्ण मिश्रा, राजीव त्रिपाठी उपस्थित रहे।