फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 10 करोड़ की लागत से संवर रहे शहर के 22 पार्क

विज्ञापन
4- साकेतपुरी कॉलोनी के एक हेक्टेयर में बने अटल पार्क का कराया जा रहा सुंदरीकरण- ब्यूरो
विज्ञापन
आदर्श शुक्ल
विज्ञापन


अयोध्या। 10 करोड़ रुपये की लागत से शहर के 22 पार्कों की सूरत संवारी जा रही है। यहां पर स्थानीय निवासियों के लिए कई जनसुविधाएं विकसित की जा रही हैं। साकेतपुरी कॉलोनी के दो बड़े पार्कों में बास्केटबाॅल और बैडमिंटन कोर्ट की भी सौगात मिलेगी। इससे खेलकूद की गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) की ओर से शहर की दो बड़ी कॉलोनियों कौशलपुरी और साकेतपुरी के 22 पार्कों का सुंदरीकरण कराया जा रहा है। यह दोनों कॉलोनियां एडीए की ओर से ही विकसित की गई हैं। इन दोनों कॉलोनियों में हजारों की आबादी निवास करती है। अब यहां रहने वालों को उच्च स्तरीय पार्क की सुविधा मिलने जा रही है। इसका लाभ महिला, पुरुष व बुजुर्गों के साथ युवा और बच्चे भी उठा सकेंगे।
विज्ञापन


इन सभी पार्कों का सुंदरीकरण कराने के साथ बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रिल लगवाते हुए पाथवे बन रहा है। रात में प्रकाश व्यवस्था के लिए लाइट लगवाई जा रही है। यहां आने वालों के बैठने के लिए बेंच का भी निर्माण कराया जा रहा है। इन पार्कों में बच्चों के लिए झूले और स्लाइडर उपलब्ध होंगे। पौधरोपण के माध्यम से प्राकृतिक सौंदर्य को बढ़ावा दिया जा रहा है। पौधों की सुरक्षा के इंतजाम भी सुनिश्चित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


ज्यादातर पार्कों में 50 से 70 फीसदी तक काम पूरा

एडीए के उपाध्यक्ष अश्विनी पांडेय ने अमर उजाला को बताया कि साकेतपुरी के एक हेक्टेयर विस्तृत क्षेत्र में फैले अटल पार्क में बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण करवाया जा रहा है। इसी कॉलोनी के पानी टंकी पार्क में बास्केटबॉल कोर्ट बन रही है। इससे स्थानीय बच्चों और युवाओं को खेलकूद की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। ज्यादातर पार्कों में 50 से 70 फीसदी तक काम पूरा हो गया है। सभी निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा करवाया जा रहा है। इन पार्कों के देखभाल की जिम्मेदारी आसपास रहने वाले लोगों को दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें