फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: शॉर्ट सर्किट से 22 बीघे गेहूं की फसल जली

Fri, 10 Apr 2026 10:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
मया बाजार। महराजगंज थाना क्षेत्र के छतरा गांव में शुक्रवार को शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने लगभग 22 बीघे गेहूं की फसल को जलाकर राख कर दिया। फायर ब्रिगेड की मदद से काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

दोपहर करीब बारह बजे एचटी लाइन से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते रौद्र रूप ले लिया। गांव के राम प्रवेश यादव की सूचना पर महराजगंज पुलिस और क्षेत्रीय लेखपाल अंकित कुमार मिश्र मौके पर पहुंचे। लेखपाल ने क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी है। लेखपाल अंकित कुमार मिश्र ने बताया कि छतरा गांव में चंदन तिवारी, हेमराज और घनश्याम की तीन-तीन बीघा गेहूं की फसल जल गई। इसके अतिरिक्त, ग्राम सभा कनकपुर में सियाराम, शिवपूजन, सरदार, मिथिलेश, मेवालाल, मुन्नीलाल, अनिल यादव, राम हरख, अयोध्या प्रसाद और संगीता सहित कई किसानों की फसलें भी प्रभावित हुईं। थाना अध्यक्ष राजेश सिंह ने पुष्टि की कि आग पर नियंत्रण पा लिया गया है और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

एक बकरी की मौत, चार झुलसीं

मिल्कीपुर। इनायतनगर थाना क्षेत्र के निमडी पूरे सुकाली चौबे गांव में शुक्रवार को अज्ञात कारणों से लगी आग में एक बकरी की जलकर मौत हो गई। इस घटना में चार अन्य बकरियां गंभीर रूप से झुलस गईं। आग देवी प्रसाद के छप्पर में लगी थी। परिजनों और ग्रामीणों ने मिलकर किसी तरह आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी मिलते ही लेखपाल और राजस्व टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने नुकसान का आकलन किया। इसकी रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी गई। इसी बीच, पशु चिकित्सकों की एक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने मृत बकरी का पोस्टमार्टम किया और झुलसी हुई चार बकरियों का तत्काल इलाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें