फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: आधुनिक सुविधाओं से लैस 20 लग्जरी शौचालय बनेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी को विश्व स्तरीय शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में एक और सकारात्मक प्रयास किया जा रहा है। योगी सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन की आकांक्षी योजना के तहत धार्मिक स्थलों, प्रमुख बाजारों, रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर 20 लग्जरी टॉयलेट बनाने का निर्णय लिया है। यह टॉयलेट अत्याधुनिक तकनीक व सुविधाओं से लैस होंगे।
विज्ञापन


प्रमुख धार्मिक नगरी होने के कारण अयोध्या को इस योजना में शामिल किया गया है। 20 लग्जरी टॉयलेट का निर्माण कराने के लिए स्थलों का निर्धारण व चिह्नांकन की प्रक्रिया जारी है। प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन के सपनों को साकार करने के लिए प्रयासरत है। सरकार की मंशा है कि प्रदेश स्वच्छता के पैमाने पर सर्वोच्च स्थान पर रहे। इसके लिए सभी प्रमुख नगरों व धार्मिक स्थल वाले शहरों में लग्जरी टॉयलेट बनाने की महत्वपूर्ण योजना पर काम किया जा रहा है। इसकी जिम्मेदारी यहां पर नगर निगम को सौंपी गई है।



इनसेट

लग्जरी टाॅयलेट में उपलब्ध कराई जाएंगी ये सुविधाएं

लग्जरी टायलेट में स्पर्श रहित फ्लशिंग, शानदार स्नानागार, स्तनपान कक्ष, हैंड ड्रायर, पेपर नैपकिन व सेनेटरी नैपकिन के लिए वेंडिंग मशीन की सुविधा मौजूद रहेगी। इसमें बच्चों के लिए कम ऊंचाई के शौचालय व वॉश बेसिन बनाए जाएंगे। इसके अलावा स्वचालित फ्लशिंग, बदबू रहित व सेंसर आधारित संचालन, स्वयं सफाई तंत्र, सफाई के बेहतर अभ्यास के साथ आरामदायक उपयोगकर्ता अनुभव प्रदान करने का यह माध्यम बनेगा।
विज्ञापन



इनसेट

टेंडर की प्रक्रिया शुरू, 50 लाख रुपये की आएगी लागत

नगर निगम के अधिशासी अभियंता पुनीता ओझा ने बताया कि नगर में 50 लाख रुपये की कीमत से 20 लग्जरी टॉयलेट बनाए जाएंगे। अभी तक दो स्थलों चौक व कलेक्ट्रेट का चयन किया गया है। टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शीघ्र ही महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी और नगर आयुक्त संतोष शर्मा अन्य स्थलों की चयन प्रक्रिया को भी अंतिम रूप देंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें