फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान निकाय चुनाव: बसपा के 19 पार्षद जीते; मायावती गदगद, बोलीं- आगे बड़े चुनावों में दिखेगा असर

Tue, 15 Sep 2026 09:00 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

राजस्थान निकाय चुनाव में बसपा के 19 पार्षद जीते हैं। चुनाव परिणाम से मायावती गदगद हैं। उन्होंने कहा कि आगे बड़े चुनावों में भी इसका असर दिखेगा। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मायावती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में हुए निकाय चुनाव में 19 सीटों पर बहुजन समाज पार्टी के पार्षदों ने जीत दर्ज की है। इस पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने खुशी जताते हुए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कई उम्मीदवार सरकारी मशीनरी की गड़बड़ी के कारण मामूली वोटों के अंतर से हार गए, अन्यथा पार्टी का प्रदर्शन और बेहतर हो सकता था।

विज्ञापन


मायावती ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा कि राजस्थान निकाय चुनाव में बसपा ने इस बार 19 सीटों पर अपने पार्षद जिताकर भेजे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई उम्मीदवारों को दोबारा मतगणना में कुछ वोटों के अंतर से हरा दिया गया। उनके मुताबिक, यदि ऐसा नहीं होता तो पार्टी का परिणाम और बेहतर हो सकता था।

उन्होंने कहा कि इससे पहले पंजाब समेत देश के कुछ अन्य राज्यों में हुए स्थानीय निकाय चुनाव में भी बसपा का प्रदर्शन अच्छा रहा है। इन चुनावों में बेहतर परिणाम देने वाले पार्टी कार्यकर्ता और प्रत्याशी बधाई के पात्र हैं।

विधानसभा और लोकसभा चुनाव में बेहतर परिणाम की उम्मीद

बसपा प्रमुख ने कहा कि पार्टी को उम्मीद है कि आगे होने वाले विधानसभा आम चुनाव और देश में लोकसभा आम चुनाव में भी ये सभी लोग पार्टी का बेहतर परिणाम लाने में योगदान देंगे। उन्होंने पार्टी के छोटे-बड़े सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को चुनाव में किए गए प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें