फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 17.72 करोड़ रुपये से बनेगा लव-कुश पार्क, कचरे से कला थीम पर होगा विकास

Sun, 24 May 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए एक नई पहल की जा रही है। राज्य स्मार्ट सिटी मिशन के तहत करीब 17.72 करोड़ रुपये की लागत से लव-कुश पार्क का निर्माण किया जाएगा। यह पार्क कचरे से कला थीम पर आधारित होगा, जिसमें रामायण की पौराणिक कथाओं को स्क्रैप धातु की मूर्तियों और इंटरैक्टिव इंस्टालेशन्स के माध्यम से दर्शाया जाएगा।
विज्ञापन


नगर निगम की ओर से विकसित किया जा रहा यह पार्क पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास और सांस्कृतिक संरक्षण को एक साथ जोड़ेगा। शहर के कचरे और स्क्रैप मटेरियल को इकट्ठा कर भव्य मूर्तियां और इंस्टालेशन्स तैयार किए जाएंगे। राम-सीता, लव-कुश, अश्वमेध यज्ञ और वनवास की घटनाएं स्क्रैप धातु की मूर्तियों के रूप में दर्शाई जाएंगी। उदाहरण के लिए लव-कुश द्वारा घोड़े पकड़ने की घटना को 3डी मॉडल और साउंड-लाइट शो के माध्यम से दिखाया जाएगा।
यह पार्क केवल दर्शनीय स्थल नहीं होगा, बल्कि शैक्षिक भी होगा। स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए विशेष टूर और वर्कशॉप आयोजित किए जाएंगे। इनमें पर्यावरण संरक्षण और अपशिष्ट प्रबंधन पर जागरूकता फैलाई जाएगी। पार्क में वॉकवे, गार्डन, बैठने की व्यवस्था, रोशनी और सुरक्षा की आधुनिक सुविधाएं होंगी। डिजाइन में रामायण की पारंपरिक शैली को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़ा गया है। नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने बताया कि पार्क विशेष रूप से भगवान राम के पुत्र लव और कुश की कहानियों पर केंद्रित होगा। इन पौराणिक कथाओं को आधुनिक कला के जरिए प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे आने वाली पीढ़ी अपने इतिहास से जुड़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें