फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सामूहिक विवाह समारोह में एक दूजे के हुए 176 युगल

Sun, 18 Oct 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
फोटो-03-नवदंपतियों को आशीर्वाद देते विधायक व अन्य-संवाद - फोटो : हंगामा के बाद युवक को पकड़कर ले जाती पुलिस। स्त्रोत: वीडियो ग्रैव
विज्ञापन
पूराबाजार। ब्लॉक परिसर में सामूहिक विवाह योजना के तहत रविवार को 176 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। समारोह में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देकर उनके सुखमय जीवन की कामना की।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि कन्यादान मानव जीवन का सर्वोत्तम दान है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कमजोर परिवारों के लिए बड़ी मदद है। इसके माध्यम से बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक संपन्न कराने में सहायता मिलती है। विशिष्ट अतिथि जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रज्ञा पांडेय ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
उन्होंने बताया कि योजना के तहत प्रति जोड़े एक लाख रुपये की सहायता का प्रावधान है। इसमें 21 हजार रुपये की सामग्री दी जाती है, जबकि 64 हजार रुपये नवदंपती के बैंक खाते में भेजे जाते हैं। समारोह में नवविवाहित जोड़ों को उपहार स्वरूप विभिन्न सामग्री प्रदान की गई। इस अवसर पर प्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह, मोनू सिंह, बीडीओ अनुराग सिंह सहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें