फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: प्रदेश स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए 16 खिलाड़ी चयनित

Fri, 09 Oct 2026 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। डाभासेमर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में बृहस्पतिवार को प्रदेश स्तरीय समन्वय सब-जूनियर बालक-बालिका टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए जिला व मंडल स्तरीय ट्रायल हुआ। इसमें अयोध्या मंडल के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रदर्शन के आधार पर बालक और बालिका वर्ग में खिलाड़ियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में अयोध्या हॉस्टल से लक्ष्मी कुमारी, अंशू, खुशी शर्मा और सीनल का चयन हुआ। वहीं मंडल बालिका वर्ग में सुल्तानपुर की नैन्सी के अलावा पलक, दीक्षा, संध्या, शिवांशी और रिचा यादव ने जगह बनाई।
बालक वर्ग में नैतिक (सुल्तानपुर), अनुराग कोरी, पीयूष (अयोध्या), अब्दुल समद (सुल्तानपुर), प्रिंस पाल और प्रीतम कनौजिया चयनित हुए। इस तरह प्रतियोगिता के लिए अयोध्या मंडल से कुल 16 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें