अयोध्या। जिले के 1791 परिषदीय विद्यालयों में परीक्षा के पहले दिन करीब 1.50 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जिले में 1.56 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं। पहली पाली में कक्षा दो और तीन के विद्यार्थियों की गणित, कक्षा चार, पांच और छह की हिंदी तथा कक्षा सात और आठ की विज्ञान की परीक्षा हुई।
दूसरी पाली में सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों की संस्कृत की परीक्षा कराई गई। परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे और दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक कराई गईं। कक्षा एक की परीक्षा मौखिक होगी, जबकि कक्षा दो से पांच तक लिखित और मौखिक तथा कक्षा छह से आठ तक लिखित परीक्षा निर्धारित है।
बीएसए लालचंद्र ने बताया कि 18 नवंबर को पहली पाली में कक्षा तीन की हिंदी और कक्षा चार से आठ तक सामाजिक विषय की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में कक्षा दो से आठ तक अंग्रेजी का पेपर होगा।