फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: पांच बीघा में मियावाकी पद्धति से रोपे 14,500 पौधे

Sat, 14 Nov 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
रुदौली। मवई के अशरफपुर गंगरेला गांव में पर्यावरण संरक्षण के लिए मियावाकी पद्धति से पांच बीघा भूमि पर 14,500 पौधे रोपे गए हैं। मवई ब्लॉक में हुआ यह अब तक का सबसे बड़ा पौधरोपण अभियान है।
विज्ञापन

मियावाकी पद्धति में स्थानीय प्रजातियों के पौधों को कम दूरी पर लगाया जाता है। इससे कम समय में घना जंगल विकसित होता है और हरित क्षेत्र का विस्तार होता है। यह तकनीक पर्यावरण संतुलन और जैव विविधता को बढ़ावा देने में सहायक है। तकनीकी सहायक आशीष तिवारी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य केवल पौधरोपण नहीं है। इसका लक्ष्य पौधों का संरक्षण और नियमित देखभाल सुनिश्चित करना भी है। इस पहल से अन्य ग्राम पंचायतें भी वृहद पौधरोपण के लिए प्रेरित होंगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें