फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: नगर निगम क्षेत्र में बनेंगे 14 वेंडिंग जोन

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। नगर निगम क्षेत्र में वेंडिंग जोन निर्धारण करने के लिए अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान 14 वेंडिंग जोन निर्धारण की सूची प्रस्तुत की गई। इस पर कमेटी के सभी सदस्यों ने अपनी सहमति प्रदान की। सिविल लाइन में पुष्पराज चौराहा-रेलवे स्टेशन मार्ग पर पहले से बने वेंडिंग जोन के लिए दुकानों के आवंटन के संबंध में भी चर्चा की गई।
विज्ञापन



वेंडिंग जोन कमेटी के सदस्यों ने यहां का स्थलीय निरीक्षण भी किया। इसके अलावा धर्मपथ पर स्थित वेंडिंग जोन के लिए पहले से आवंटित दुकानें जो काफी समय से बंद चल रही हैं, उनका फिर से सर्वे करने का निर्णय किया गया। बैठक में कमेटी के सदस्य पार्षद चंदन सिंह, अखिलेश पांडेय , अयोध्या धाम के जोनल अधिकारी अशोक गुप्त, कौशलपुरी के जोनल अधिकारी सौरभ नाथ, कर निर्धारण अधिकारी हरगोविंद सिंह यादव, कर अधीक्षक जय प्रकाश व सीएमएम गरिमा सरोज मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें