- इतिहासकार डॉ. हरिप्रसाद दुबे बताते हैं कि अयोध्या में भक्त 14 कोसी परिक्रमा 42 किलोमीटर लंबे परिक्रमा पथ पर नंगे पांव करते हैं। चारों तरफ से गोलाकार रूप में होने वाली 14 कोस की इस कठिन परिक्रमा के कुछ खास नियम भी हैं। इनमें 42 किलोमीटर के लंबे परिपथ पर नंगे पांव परिक्रमा करने की परंपरा है।
शास्त्रों के अनुसार, परिक्रमा परिपथ के दायरे में करीब छह हजार मंदिर आते हैं। इस परिक्रमा के माध्यम से भगवान श्रीराम की जन्मस्थली सहित पूरी अयोध्या की परिक्रमा हो जाती है। धार्मिक अनुष्ठान में जूते या चप्पल पहनकर शामिल होना निषिद्ध है। इसी मान्यता के चलते भक्त नंगे पांव 42 किमी. की लंबी परिक्रमा पूरी करते हैं। पैरों में छले पड़ जाए तो भी आस्था की डगर पर भक्त अनवरत कदमताल करते रहते हैं।