फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: प्रदेश स्तर के लिए 14 बाल वैज्ञानिक चयनित

Wed, 04 Nov 2026 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
प्रदर्शनी में अपने मॉडल दिखाते विद्यार्थी।
विज्ञापन
अयोध्या। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के 14 बाल वैज्ञानिकों का चयन प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। मंगलवार को गद्दोपुर स्थित एक विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में जिले के सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के करीब 250 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक मॉडल और प्रोजेक्ट के माध्यम से अपनी नवाचार क्षमता, प्रयोग और समस्याओं के समाधान की समझ प्रदर्शित की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ बीएसए लालचंद्र ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के साथ उन्हें प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देते हैं। निर्णायक मंडल में अवध विश्वविद्यालय के प्रो. आरके तिवारी, प्रो. जीआर मिश्रा, डॉ. विभा तिवारी और डॉ. गया प्रसाद तिवारी शामिल रहे। कृषि विश्वविद्यालय के प्रो. एसआर मिश्रा और साकेत कॉलेज के डॉ. राजेश वर्मा सहित अन्य विशेषज्ञों ने भी प्रोजेक्ट का मूल्यांकन किया।
इन 14 बाल वैज्ञानिकों को मिला प्रदेश स्तर का मौका
चयनित विद्यार्थियों में रौनक कुमार भीमराव, अमृत अक्षिता सक्सेना, सृष्टि, अपूर्व, जस्मिन सिंह, परिधि, हसनी, माज यासीन खान, प्रांजल तिवारी, तान्या त्रिपाठी, सूर्यांश तिवारी, शिवानी, शुचि तिवारी और गौरी पांडेय शामिल हैं। ये सभी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें