फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रिलायंस रिटेल में कृषि विवि के 13 छात्रों को मिली नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारगंज। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में रिलायंस रिटेल ने छात्रों के प्लेसमेंट के लिए साक्षात्कार आयोजित किया। 13 अभ्यर्थियों को नौकरी के लिए चयनित किया गया है। विश्वविद्यालय स्थित डायरेक्टरेट ऑफ प्लेसमेंट की प्रक्रिया कुलपति डाॅ. बिजेंद्र सिंह के निर्देशन में आयोजित की गई। कुलपति ने कंपनी की ओर से चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन


रिलायंस रिटेल के एचआर प्रबंधक राहुल गुप्त, रचित माथुर, गुंजन, नीरज श्रीवास्तव व सपना मिश्रा ने साक्षात्कार के माध्यम से 13 छात्रों का चयन किया। चयनित छात्रों को अपने शैक्षिक प्रमाण पत्र जमा करने के लिए कहा गया है। इसके बाद अगस्त के पहले सप्ताह में नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

कैंपस प्लेसमेंट में कृषि, उद्यान और वानिकी महाविद्यालय के 30 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। डायरेक्टरेट ऑफ ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट के निदेशक डॉ. डी नियोगी ने छात्र-छात्राओं से सदैव सकारात्मक सोच के साथ काम करने की अपील की। उप निदेशक डाॅ. सत्यव्रत सिंह ने बताया कि अगस्त के पहले सप्ताह में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। आगामी दिनों में कई अन्य प्रतिष्ठित कंपनियां छात्रों के प्लेसमेंट के लिए विश्वविद्यालय पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें