फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: मंडलीय बैडमिंटन ट्रायल में 12 का चयन

Tue, 15 Sep 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक-बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए सोमवार को मंडलीय ट्रायल का आयोजन किया गया। अंडर-19 वर्ग के ट्रायल में अयोध्या मंडल के अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, बाराबंकी और अमेठी के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। चयन प्रक्रिया के बाद बालक और बालिका वर्ग में छह-छह खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
विज्ञापन

बालक वर्ग में अयोध्या के आयुष मिश्रा, अभिनव शर्मा, शौर्य प्रताप सिंह, शिवांस मिश्रा और सिद्धार्थ प्रताप सिंह व बाराबंकी के रोहन राज का चयन हुआ। वहीं बालिका वर्ग में अयोध्या की कृति सिंह, उज्जवल पाल, तनु पाल, निष्ठा वर्मा और अंशिका राज के साथ बाराबंकी की स्वतंत्रिका राज चयनित हुईं।
चयनित खिलाड़ी अब उन्नाव में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में अयोध्या मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न मंडलों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। मंडलीय ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बैडमिंटन कोच अनुपम शुक्ला ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए तैयार कराया जाएगा। चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर टीम का चयन किया।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें