फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 15 Sep 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
मवई। पटरंगा के गुलहरिया गांव के पास रविवार शाम बाइक की टक्कर से घायल अशोक कुमार रावत (45) की लखनऊ ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक पुत्तीलाल यादव को हिरासत में लेकर दुर्घटनाग्रस्त बाइक जब्त कर ली है।
विज्ञापन

अशोक रविवार शाम बाइक से बरौली के तिवारी पुरवा बाजार जा रहे थे। गुलहरिया गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गए। हादसे में अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें मवई के निजी अस्पताल पहुंचाया।
हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। पटरंगा थाना प्रभारी शशिकांत यादव ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर पुत्तीलाल यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें