फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजे 12 लाख दीये

Fri, 06 Nov 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
राम की पैड़ी पर बिछाए जा रहे दीयों के साथ सेल्फी लेते महापौर।
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। सरयू के 56 घाटों पर अब तक 12 लाख दीये सजाए जा चुके हैं। इन्हें सजाने के लिए बृहस्पतिवार को करीब 25 हजार स्वयंसेवक पहुंचे। शुक्रवार को सभी 35 हजार वालंटियर एक साथ घाटों पर मोर्चा संभालेंगे। साथ ही दीप सजाने का काम पूरा हो जाएगा। प्रत्येक घाट पर निर्धारित डिजाइन और तय स्थानों के अनुसार दीये सजाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


अवध विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को सरयू तट के घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। घाटों पर बड़ी संख्या में वालंटियर के काम को व्यवस्थित रखने के लिए 900 घाट समन्वयक, 112 घाट प्रभारी व 27 पर्यवेक्षक तैनात हैं।

दीपोत्सव के नोडल प्रभारी प्रो. एसएस मिश्र ने बताया कि केंद्रीय कंट्रोल रूम से सभी घाटों पर चल रहे काम की लगातार निगरानी की जा रही है। दीपोत्सव में घाटों की सजावट के लिए चौक पूर्णा की डिजाइन तैयार कर ली गई है। पेंटिंग का काम भी पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें