फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: चूल्हे से निकली चिंगारी से 12 घर जलकर राख

Fri, 26 Apr 2024 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अमसिन। चूल्हे से निकली चिंगारी से 12 घर जलकर राख हो गए। गोसाईंगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जैता वन राजा का पूरा में बृहस्पतिवार दोपहर अचानक रामकृपाल के घर में आग की लपटें देखी गईं। जब तक लोग उस तरफ दौड़े तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते 12 घरों को तबाह कर दिया। आग से राममनोहर की एक बाइक, पंखा, पांच क्विंटल गेहूं, अनाज व राम गौतम, दीनानाथ, आरती, राम कृपाल, सतनारायन, प्रमोद कुमार, प्रवेश कुमार, अच्छे राम, करिया, शिवराम, राजाराम की गृहस्थी का समस्त सामान, कपड़े, रुपये, छप्पर, घर आदि जलकर राख हो गए। वन राजा बस्ती में जिन लोगों के घर जले हैं, इनके पास अब खाने रहने, पहनने के लिए कुछ भी नहीं है। गांव के लेखपाल अमित दुबे ने बताया कि सूचना मिली है जल्द ही पीड़ितों को सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें