फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: आंगनबाड़ी केंद्रों की निगरानी के लिए 100 नोडल अधिकारी नामित

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने जिले के 100 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए 100 नोडल अधिकारी नामित किए हैं। मंगलवार को 100 सर्वाधिक नाटेपन व बौनेपन वाले आंगनबाड़ी केंद्रों पर इन नोडल अधिकारियों की मौजूदगी में छह माह से छह वर्ष तक के सभी बच्चों का उम्र के सापेक्ष वजन, लंबाई व ऊंचाई लेने का अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बच्चों में नाटेपन और बौनेपन की वास्तविक स्थिति का पता लगाना है। इसी के साथ इन बच्चों में कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों की पहचान करते हुए उन्हें चिकित्सीय प्रबंधन के लिए चिह्नित किया जाएगा। बच्चों का वजन, लंबाई व ऊंचाई लेने की कार्रवाई की फीडिंग पोषण ट्रैकर व गूगल फाॅर्म पर भी की जाएगी।

डीएम ने सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी को निर्देशित किया है कि यह सुनिश्चित कर लें कि इन केंद्रों पर वजन मशीन, स्टेडियोमीटर, इनफैंटोमीटर सहित सभी मेजरिंग यंत्र क्रियाशील हों। इन केंद्रों पर हाट कुक्ड वितरण सुनिश्चित हो। सभी केंद्रों पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री व आंगनबाड़ी सहायिका की उपस्थिति अनिवार्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें