फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: घोष दल के 100 वादकों का कारसेवक पुरम में अभ्यास

Sat, 21 Feb 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
02- कारसेवकपुरम में घोष वादन का अभ्यास करते स्वयंसेवक- संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक रविवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में घोष वादन से प्रभु श्रीरामलला की स्तुति करेंगे। इस आयोजन को श्रीरामार्चनम् नाम दिया गया है। घोष दल के 100 वादक शनिवार की दोपहर अयोध्या पहुंचे। उन्होंने शनिवार को कारसेवक पुरम में अभ्यास भी किया।
विज्ञापन

करीब 15 मिनट के अभ्यास में घोष दल ने वेणु (बांसुरी), शृंग (स्वरद, तुर्य , नागांग, गौमुख) और शंख (बिगुल) पर अलग-अलग रागों और भिन्न-भिन्न अवसरों के अनुरूप रचनाओं का वादन किया। इनमें से कुछ रचनाएं स्थिर अवस्था में और शेष पथ संचलन (रूट मार्च ) के साथ बजाई जाएंगी। दिल्ली प्रांत के इस दल में वादकों की संख्या 100 है। तय कार्यक्रम के अनुसार 22 फरवरी को 3:15 बजे से पथ संचलन के साथ वादन करते हुए स्वयंसेवक लता मंगेशकर चौक पहुंचेंगे।
यहां लता मंगेशकर के साथ बलिदानी कारसेवकों को 3:35 से 3:55 तक रागमयी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसके बाद रामपथ से स्वयंसेवक 4:20 पर हनुमानगढ़ी पहुंचेंगे। 4:35 बजे तक स्तुति वादन होगा। 5:15 बजे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचकर यह दल 6:15 बजे तक वादन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें