फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहित युवक की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के रामदासपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पत्नी ने भी पुलिस को किसी तरह की तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

रामदासपुर गांव निवासी शैलेंद्र उर्फ शीलू (30) पुत्र रामबहादुर गांव में खेती बाड़ी का काम देखता है। बुधवार सुबह घर में वह मृत पड़ा पाया गया। मृतक के एक हाथ की नस कटी थी और मुंह से झाग निकल रहा था। मृतक की पत्नी रिंकी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को वह करही गांव जाने के लिए निकला था। शाम को वह घर भी वापस आ गए। सुबह घर में मृत पड़े मिले। कोतवाली प्रभारी राजदेव प्रजापति ने बताया कि रामदासपुर गांव से युवक की मौत की सूचना मिली थी। इस पर मौके पर जाकर देखा तो युवक के हाथ की नस भी कटी हुई थी और मुंह से झाग निकल रहा था। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि मौत की वजह क्या रही। फिलहाल पत्नी की ओर से भी किसी भी तरह की तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें