फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: चौकी के पास युवकों ने कार सवार को पीटा

Mon, 08 Dec 2025 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो- 35- घटनास्थल पर खड़ी क्षतिग्रस्त कार। स्रोत:दुकानदार - फोटो : katra news
विज्ञापन
औरैया। शहर में रविवार को एक कार सवार को कुछ युवकों ने दिनदहाड़े गाड़ी से बाहर खींचकर पीटा और कार के शीशे तोड़ दिए। संजय गेट के समीप हुई यह वारदात निझाई चौकी से चंद कदमों की दूरी पर हुई।
विज्ञापन

भीड़ लगने से आरोपी मौके से भाग निकले। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार सवार से मामले की जानकारी ली। शहर के मोहल्ला तिलकनगर निवासी प्रांशु शर्मा रविवार की शाम किसी शादी समारोह में बुकिंग के तहत निकला था। संजय गेट के पास वह कार की सजावट करा रहा था।

इसी दौरान छह से ज्यादा युवक वहां लाठी-डंडे लेकर पहुंचे। वह लोग प्रांशु को कार से खींचते हुए पीटने लगे। उन्होंने गाली-गालौज करते हुए उत्पात मचाया। प्रांशु ने किसी तरह भागते हुए जान बचाने की कोशिश की। करीब 10 दिन मिनट तक भीड़भाड़ वाले इलाके में जमकर हंगामा होता। आरोपियों ने मौके पर कार के शीशे भी तोड़ दिए।
विज्ञापन


इस दौरान भीड़ और दुकानदारों के एतराज जताने पर आरोपी मौके से भाग निकले। उधर, लोगों की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस पहुंची। पुलिस पिटाई से घायल प्रांशु को कोतवाली ले गई। सदर कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि मौके पर जांच की गई है। कुछ लोगों ने कार सवार को पीटा है। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

फोटो- 35- घटनास्थल पर खड़ी क्षतिग्रस्त कार। स्रोत:दुकानदार- फोटो : katra news

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें