फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग में हुई थी युवक की हत्या

विज्ञापन
फोटो13एयूआरपी 07- गिरफ्तार हत्यारोपी और जानकारी देते सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव। - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
सदर कोतवाली अंतर्गत युवक की हत्या का खुलासा पुलिस ने 24 घंटे में कर दिया। हत्या प्रेम प्रसंग में की गई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने चारों नामजद हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बांका के अलावा कटा सिर व दोनों कटे हाथ नदी से बरामद किए हैं।
सदर कोतवाली में सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि इटावा जिले के गांव इकनौर निवासी वीरेंद्र (25) पुत्र स्वर्गीय हरीशंकर के संबंध मामा बालकराम के परिवार की महिला से थे। यह बात पूरे घर को नागवार लग रही थी।
विज्ञापन

परिजनों ने वीरेंद्र को कई बार समझाया। सुधार नहीं हुआ। लॉकडाउन में वह मामा बालकराम के घर गांव डॉक्टर का पुर्वा आया था। मामा बालकराम ने अपने पुत्र रामराज, पत्नी खिलानी देवी व एक मित्र रतीराम के साथ मिलकर वीरेंद्र की हत्या की योजना बनाई।
10 जून को इकौरापुर में गांव के बाहर सेंगर नदी के पास बहाने से वीरेंद्र को बुलाया। जंगल की झाड़ियों में वीरेंद्र की नृशंस तरीके से हत्या कर दी। वीरेंद्र का सिर व दोनों हाथ काटकर प्लास्टिक की थैली और धड़ बोरी में बंद कर सेंगर नदी में फेंक दिया।
पुलिस ने बालकराम की निशानदेही पर कटा हुआ सिर व दोनों हाथ नदी से बरामद कर लिए। बांका इकौरापुर के जंगल में मिला। सीओ सिटी ने बताया कि गिरफ्तार चारों हत्यारोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

वहीं 24 घंटे के भीतर हत्या का खुलासा किए जाने पर एसपी ने पुलिस टीम को शाबासी दी है। इस मामले में मृतक की मां शिव प्यारी की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार देर रात चारों हत्यारोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें