फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कर्ज से परेशान युवक ने खाया जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर। बाबा परमहंस नगर निवासी युवक ने सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन युवक को सैफई ले जा रहे थे। रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। परिजनों ने बताया कि कर्ज देने वालों के तगादे से परेशान होकर युवक ने आत्महत्या की है।

सोमवार दोपहर बाबा परमहंस नगर निवासी रविंद्र पांडेय उर्फ लालजी (45) पुत्र श्याम बाबू पांडेय घर पर थे। इस बीच रविंद्र ने जहर खा लिया। घर पर मौजूद पत्नी पूनम को जानकारी मिली तो उन्होंने परिजनों को सूचित किया। रविंद्र के भतीजे ने उन्हें दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीर हालत देखकर चिकित्सक ने उन्हें सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

उपचार के दौरान रविंद्र ने बताया कि उन्होंने कुछ लोगों को लाखों रुपये कर्जा दिया था। वह लोग कर्जा वापस नहीं कर रहे थे, लेकिन उन्होंने जिनसे कर्जा लिया था, वह प्रतिदिन तगादा करने आ रहे थे। इससे परेशान होकर उसने जहर खाया है। परिजन आनन-फानन निजी वाहन से युवक को गंभीर अवस्था में सैफई ले गए। रास्ते में रविंद्र ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

युवक ने जहरीला पदार्थ खाया था, उसे दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया गया था। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने दिबियापुर सीएचसी पहुंचकर जानकारी ली थी। मृत्यु होने की जानकारी नहीं हुई है। - मुकेश चौहान, प्रभारी निरीक्षक, थाना दिबियापुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें