फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: रंजिश में युवक को मारी गोली, सैफई रेफर

Thu, 21 Nov 2024 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। रंजिश में तीन विपक्षियों ने गांव रजपुरा के पास एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। इस घटना के बाद दबंगों ने खाद लेने जा रहे एक अन्य युवक के साथ भी मारपीट की। पुलिस ने अलग-अलग हुई दोनों घटनाओं के घायलों को सीएचसी अछल्दा पहुंचाया, साथ ही उनके परिजनों को सूचना दी। अस्पताल से डॉक्टर ने दोनों की हालत गंभीर देख सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव भुलईपुर निवासी प्रियांशु यादव (22) पुत्र संजीव कुमार गुरुवार की दोपहर लगभग एक बजे चिमकुनी आ रहा था। तभी बीच रास्ते में गांव रजपुरा के समीप प्रियांशु से रंजिश मानने वाले तीन युवकों रजनेश, रॉकी और राहुल यादव ने उसे रोक लिया। जहां आरोपियों ने पहले प्रियांशु से गाली गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे गोली मार दी। गोली प्रियांशु के कंधे में लगने से वह घायल हो गया। घटना के बाद हमलावर मौके से भाग गए।
राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों और कोतवाली पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने घायल की हालत को गंभीर बताते हुए सैफई रेफर किया है। घटना की जानकारी पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी बिधूना भरत पासवान ने परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने बताया कि हमलावरों का प्रियांशु के दोस्त से झगड़ा हुआ था। जिस पर प्रियांशु के विरोध करने पर हमलावर उससे रंजिश मानते थे।
विज्ञापन

इस घटना को अंजाम देने के बाद हमलावरों ने छछूंद गांव के पास भी एक अन्य मारपीट की घटना को अंजाम दिया। यहां घायल रेनू निवासी गौतला ने उपचार के दौरान बताया कि वह खाद लेने जा रहा था। तभी इन युवकों ने उसे रोका और उसके साथ भी मारपीट की। सीएचसी में मौजूद डॉक्टर ने रेनू की हालत को गंभीर बताते हुए सैफई रेफर किया।



प्रियांशु के परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयास में जुटी है। जल्द ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जाएगी। दोनों युवक खतरे से बाहर हैं। - भरत पासवान, क्षेत्राधिकारी बिधूना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें