अछल्दा बाजार करने आए एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया और वह घर चला गया। घर में उसे उल्टियां हुई और वह बेहोश हो गया। परिजन उसे इटावा अस्पताल लेकर गए। जहां युवक ने दम तोड़ दिया। आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नही हो सका।
ब्लाक अछल्दा क्षेत्र के गांव अमोला निवासी लालू (22) पुत्र साधव सिंह शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे अछल्दा बाजार आया था। बाजार करने के दौरान ही उसने किसी बात से क्षुब्ध होकर कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। जहरीला पदार्थ खाने के बाद वह घर चला गया। घर पहुंचते ही उसे उल्टियां शुरू हो गई। उल्टी होने के बाद वह बेहोश हो गया। घर में कोहराम मच गया। उल्टियों के दौरान एक गोली भी मुंह से निकली।
इसके बाद परिजन इटावा के अस्पताल ले जाने लगे। रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं युवक द्वारा आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नही हो सका। परिजन भी आत्महत्या करने के कारण स्पष्ट नहीं कर पाए हैं।