फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुसाइड नोट में तीन के नाम, जेवरात लेने का जिक्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। उसने सुसाइड नोट में तीन लोगों का नाम लिखा है।
विज्ञापन

इसमें जेवर लेने का जिक्र किया गया है। वहीं, मोबाइल की एक चिप का झूठा आरोप भी उस पर लगाया गया था। इसके बाद उसने आत्महत्या कर ली थी।
अछल्दा थाना क्षेत्र के आशा गांव निवासी बदन सिंह के तीन पुत्र है धर्मवीर, राजवीर और प्रमोद। दो की शादी हो चुकी है, प्रमोद दिल्ली में नौकरी करता था लॉकडाउन में वह घर आया था।
वह अपने पिता के साथ खेत में आलू खुदाई का काम कर रहा था। एक जून को प्रमोद घर से जेवरात लेकर परिवार की युवक के साथ बुआ के यहां गया था। वहां पर कुछ जेवर गायब हो गए इस पर बहस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमोद बुआ के लड़के का मोबाइल अपने साथ ले आया जिस पर वह लोग मोबाइल मांगने घर आ गए।
इसके बाद उन लोगों ने प्रमोद पर मोबाइल की चिप लेने का आरोप लगाने लगे। इस पर सोमवार की रात रेलवे ट्रैक पर जाकर अपनी जान दे दी।
युवक ने सुसाइड नोट में इन तीनों लोगों के नाम भी लिखे हैं। साथ ही अपनी मौत का जिम्मेदार उन्हें ठहराया है। उसकी शादी बिरिया गांव अटसू में तय थी। शादी की तारीख अभी नहीं निकली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें