फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अरिंद नदी में कूदा युवक पांच घंटे बाद मिला शव

विज्ञापन
नदी किनारे पुलिस के साथ खड़े एसडीएम। संवाद
विज्ञापन
एरवाकटरा। थाना क्षेत्र के गांव उदईपुर में सोमवार दोपहर अरिंद नदी पर बने पुराने पुल से एक युवक ने छलांग लगा दी। सूचना पर परिजन थाना पुलिस और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची। करीब पांच घंटे तलाश के बाद युवक का शव पुल से करीब 50 मीटर दूर झाड़ियों में फंसा मिला। छानबीन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

गांव उदईपुर निवासी प्रताप सिंह कठेरिया के पुत्र विकास (23) का सोमवार दोपहर परिवार में किसी बात पर विवाद हो गया था। दोपहर करीब 12 बजे वह गांव से कुछ दूर स्थित नदी के पुल पर पहुंचा और छलांग लगा दी। नदी किनारे मछली पकड़ रहे इसरार अली और खेत में धान समेट रहे नरेश कुमार ने छलांग लगाते देख ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने नदी में कूदकर तलाश की पर पता नहीं चला। तेज बहाव होने के कारण ग्रामीणों दिक्कत हुई।
इसके बाद थाना पुलिस व एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की। इसी बीच एसडीएम बिधूना भी मौके पर पहुंचे और युवक का शव पुल से करीब 50 मीटर दूर झाड़ियों में फंसा मिल गया। अविवाहित विकास के पिता प्रताप सिंह ओडिशा में चूड़ी बेचते हैं और बड़ा भाई अंकुश राजमिस्त्री है। विकास के किसी पारिवारिकसमस्रया को लेकर तनाव की बात सामने आई है। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नदी किनारे पुलिस के साथ खड़े एसडीएम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें