फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, दो गंभीर

Tue, 21 Mar 2023 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐरवाकटरा। थानाक्षेत्र के उद्देश्यपुर के सामने तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में घायल एक युवक की इलाज के दौरान सैफई में मौत हो गई। जबकि दो साथियों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

हमीरपुर रुरु निवासी रिंकू कश्यप (22) पुत्र रमेशचंद्र रविवार देर शाम गांव के संदीप प्रजापति व सोनू पाल के साथ कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र के हुसेपुर से बाइक से लौट रहा था। रात नौ बजे के करीब कुदरकोट मार्ग पर उद्देश्यपुर गांव के सामने पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। हेलमेट न लगाए होने के कारण रिंकू के सिर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी ऐरवाकटरा भेजा। जहां से रिंकू को सैफई रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान देर रात रिंकू की मौत हो गई। मृतक के पिता ने बताया कि बेटा दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। होली की छुट्टी पर घर आया था। वह गांव के संदीप की बहन के घर आयोजित भंडारे में शामिल होने के लिए गया था। लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। वह छह बहनों में चौथे नंबर का था। मां बिट्टन देवी व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। थानाध्यक्ष जीवाराम ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें