फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गोली से घायल युवक की मौत, तीन पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। खुद को गोली मारने से घायल युवक की कानपुर अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की मां ने तीन लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है। वहीं, वारदात से परिवार के लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन


शनिवार की देर रात पन्हर गांव में गोली चलने की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची थी। घायल पंकज तिवारी को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया था। रविवार सुबह उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इधर मृतक पंकज की मां दुर्गा देवी ने धीरू अवस्थी, उमेश अवस्थी और कृष्णा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि आरोपियों द्वारा आए दिन पंकज और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। इसे लेकर वह और परिवार के सभी लोग दहशत में थे। इसी के चलते पंकज ने स्वयं को गोली मारी है।
पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी ललितेश तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। क्षेत्राधिकारी सदर महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि दोपहर के समय कानपुर अस्पताल में युवक के मरने की जानकारी प्राप्त हुई। देर रात को ही कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई थी, जिसे खुदकुशी के लिए उकसाने की धारा में तरमीम किया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही दोषियों की गिरफ्तारी कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें