फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: राजस्थान जा रहे युवक की वाहन की टक्कर से मौत

Mon, 29 Jun 2026 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-2- बहादुर की फाइल फोटो।
विज्ञापन
औरैया। शहर के खानपुर चौराहे पर शनिवार देर रात बस के इंतजार में खड़े एक युवक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, किसी तरह उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव गोविंद पुरवा हरचंदपुर निवासी बहादुर (20) शनिवार रात करीब 11 बजे अपने भाई के पास राजस्थान जाने के लिए घर से निकला था। वह वहां रोजगार की तलाश में जा रहा था। ऑटो से वह शहर के खानपुर चौराहे पर पहुंचा। वहां बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
हादसे के बाद चालक वाहन से भाग गया। वहीं युवक को गंभीर हालत में लोग जिला अस्पताल ले गए। वहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।
युवक की मौत की सूचना पर रविवार सुबह परिजन कोतवाली पहुंचे। वहीं छानबीन व परिजन से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बहादुर तीन भाइयों और तीन बहनों में दूसरे नंबर का था। तीनों बहनों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन

पिता रामचंद्र खेती कर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य होने के कारण बहादुर भी कमाने के लिए घर से कदम बाहर निकाला था ताकि पिता का हाथ बंटा सके।
कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया गया है। वाहन की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें