फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः चारपाई पर मृत पड़ा मिला युवक, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। थाना क्षेत्र के गुलरिहा में शुक्रवार सुबह अपने ताऊ के घर पर बरामदे में चारपाई पर सो रहे युवक का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। मृतक के गले में रगड़ के निशान मिले, जबकि शव के ऊपर मृतक का ही अंगौछा पड़ा था। पिता ने हत्या की आशंका जताकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

गुलरिहा निवासी रामचंद्र उर्फ राकेश (35) पुत्र उदय नारायण दोहरे की पत्नी संगीता और मां कुसुमा रक्षाबंधन होने की वजह से अपने-अपने मायके गई थीं। पिता उदय नारायण पशुबाड़े के पास सो रहे थे, जबकि रामचंद्र अपने ताऊ श्याम नारायण के घर के बाहर बरामदे में चारपाई पर सो रहा था। सुबह लगभग सात बजे तक रामचंद्र के न उठने पर पिता ने कई आवाजें लगाईं।
शरीर में कोई हरकत न देख परिजनों ने जब शरीर पर पड़ा अंगौछा हटाया तो रामचंद्र मृत मिला। इससे परिजन सकते में आ गए। गले में रस्सी या तार के गहरे निशान देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल, सीओ सुरेंद्र नाथ, प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की। पिता ने गांव के एक व्यक्ति से कुछ दिनों पहले मृतक का झगड़ा होने की बात बताई।
विज्ञापन

पिता ने पुत्र की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर गांव के कुछ लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ा है। रामचंद्र उर्फ राकेश खेती किसानी के साथ शादी समारोह में बिजली की सजावट का भी काम करता था। सीओ सुरेंद्र नाथ का कहना है कि मृतक के गले में तार या रस्सी के निशान हैं। परिजनों ने गांव में ही विवाद होने की बात बताई है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें