फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: तेजस राजधानी की चपेट में आने से युवक की मौत

Mon, 01 Jun 2026 10:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर सोमवार रात हादसा हो गया। अछल्दा स्टेशन के पास डाउन लाइन पर राजेंद्र नगर तेजस राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक करीब 35 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

ट्रेन के लोको पायलट ने रात मामले की जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। ट्रैक पर शव पड़ा होने के कारण कानपुर की तरफ जा रही राजधानी एक्सप्रेस को आउटर पर करीब 23 मिनट तक रोकना पड़ा। सूचना पर पहुंचे पॉइंटमैन ने ट्रैक से शव को हटाया, जिसके बाद ट्रेन रवाना हो सकी।
मृतक के शरीर पर नारंगी शर्ट, नीला लोवर और लाल बेल्ट मिली है। जीआरपीएफ फफूंद प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। देर रात तक शिनाख्त नहीं हो सकी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें