फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: रंजिश में युवक पर सरिया से हमला, पेट में मारी गोली

Mon, 17 Aug 2026 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-19- अस्पताल में बेड़ पर लेटा घायल मौजूद पुलिस। स्रोत:कर्मचारी
विज्ञापन
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के पूठा गांव में शनिवार देर शाम रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। आरोपियों ने युवक को घेरकर सरिया व अन्य धारदार हथियारों हमले के बाद गोली मार दी, जो उसके पेट में जा लगी। गंभीर हालत में परिजन उसे सीएचसी ले गए। वहां से उसे सैफई के लिए रेफर कर दिया। पेट में फंसी गोली निकालने के लिए ऑपरेशन होगा। कोतवाली पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दे रही है।
विज्ञापन

एक गांव का युवक किसी काम से गांव पूठा गया था। आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ उसे घेरकर सरिया से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान हमलावरों ने सीधा फायर झोंक दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला रंजिश का होना सामने आया है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले आरोपी युवक शिवम की बहन को अपने साथ ले गया था, जिसे पुलिस ने बाद में तलाशा था।
इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में लगातार तनातनी चल रही थी। शाम मौका पाते ही आरोपियों ने वारदात को अंजाम दे डाला। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार राजपूत ने बताया कि घायल का सैफई में इलाज चल रहा है। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें