फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक फांसी पर झूला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नरायनपुर-आर्यनगर में युवक का शव घर में फांसी पर लटकता मिला। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ छानबीन कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

नरायनपुर-आर्यनगर निवासी अवनीश (26) की मां सीमा देवी पुत्री कनिष्का के साथ मंगलवार रात लगभग साढ़े आठ बजे मायके संदलपुर थाना क्षेत्र के गांव हवासपुर गई थी। अवनीश की पत्नी आकांक्षा डेढ़ माह से मायके अकबरपुर थाना क्षेत्र के गांव बिघाई कानपुर देहात में थी। मंगलवार देर रात घर में कोई नहीं था। अवनीश ने घर में लगे लोहे के जाल से साड़ी के फंदे से फांसी लगा ली। वह दिबियापुर में कोरियर कंपनी में काम करता था। बुधवार सुबह बहन कनिष्का ने भाई से बात करने के लिए फोन किया तो फोन नहीं उठा।
इस पर उसने मोहल्ले के लोगों से भाई से बात कराने को कहा। दोपहर 12 बजे के करीब पड़ोसी घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। अनहोनी की आशंका पर किसी तरह लोग अंदर गए तो अवनीश का शव फांसी पर लटका मिला। लोगों ने पुलिस व परिजनों को जानकारी दी। सूचना मिलते ही मां व पत्नी घर लौटे। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फोरेंसिक टीम के साथ जांच की। सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ यादव ने बताया कि घटना के समय घर के मेन गेट पर अंदर से कुंडी व ताला लगा था। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें