सहायल। थाना क्षेत्र के सैदपुर में मंगलवार देर रात युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही अंतिम संस्कार कर दिया है।
सैदपुर निवासी राहुल पाल (32) बुधवार सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों को चिंता हुई। उसका शव कुंडे में रस्सी से लटका देखकर घरवालों के होश उड़ गए। पिता छोटेलाल ने बताया कि राहुल गांव में ट्रैक्टर चलाता था। होली के दिन से शराब पी रहा था। मंगलवार शाम को वह नशे में था। देर रात घर आने पर वह किसी से बात किए बगैर ही कमरे में चला गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। (संवाद)