फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज से परेशान युवक ने फांसी लगाकर जान दीण्ण्

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव ताल्हेपुर में रविवार देर रात कर्ज से परेशान युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

ताल्हेपुर निवासी कल्याण सिंह दोहरे (22) पुत्र इंदर सिंह काफी समय से बीमार चल रहा था। उसकी पेट की आंत फट गई थी। दिसंबर में ऑपरेशन हुआ था। 18 फरवरी को कानपुर में डॉक्टर ने उससे फिर से ऑपरेशन कराने की बात कही थी। कल्याण पर पहले से ही सवा लाख रुपये का कर्ज था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह परेशान था। रविवार रात कल्याण ने कमरे में छत के कुंडे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मां कांती देवी उसे जगाने पहुंचीं।
विज्ञापन

खिड़की से झांककर देखा तो बेटे का शव लटका देख उनके होश उड़ गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक मूल रूप से कानपुर देहात के परौंख गांव का रहने वाला था। पिछले 20 सालों से मां के साथ ननिहाल में रह रहा था। वह मजदूरी करता था। उसका एक भाई जबर सिंह परौंख में ही रहता है। प्रभारी कोतवाली इंस्पेक्टर शशांक राजपूत ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें