फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ट्रेन की चपेट में आया युवक, गंभीर

Tue, 06 Feb 2024 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। रेलवे स्टेशन फफूंद के पूर्वी छोर पर अज्ञात ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक गंभीर घायल हो गया। आरपीएफ थाना पुलिस ने घायल को दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया। बिधूना से परिजनों के पहुंचने पर घायल को उनके सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

रविवार देर रात तकरीबन पौने 11 बजे स्टेशन मास्टर ने सूचना दी कि रेलवे स्टेशन फफूंद के पूर्वी आउटर पर एक युवक घायलावस्था में पड़ा है। प्लेटफार्म ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ कांस्टेबल वीरभान सिंह ने जीआरपी हेड कांस्टेबल राय सिंह व प्वाइंट्स मैन राजकुमार के साथ मिलकर एंबुलेंस की मदद से घायल को दिबियापुर सीएचसी ले गए। घायल की जेब में मिले मोबाइल नंबर के माध्यम से परिजनों को सूचना दी गई। इस पर बिधूना में नगर पंचायत कार्यालय के सामने रहने वाले अरुण मिश्रा पहुंचे। अरुण ने घायल का नाम अमित मिश्रा बताया। अमित की जेब में कुछ कागजात मिले, हालांकि परिजन यह नहीं बता सके कि अमित इतनी रात को रेलवे स्टेशन फफूंद कैसे पहुंचा। बताया कि घायल प्रयागराज में प्राइवेट नौकरी करता है। घायल के परिजनों के पहुंचने पर उनके सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें