फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: युवक ने लगाया फंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला परिहार टोला निवासी डिप्रेशन के शिकार रामजी 40 पुत्र पदम नरायन ने घर के अंदर पंखे के कुंडे से कपड़े के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी तब हुई जब सुबह घर के दरवाजे काफी देर तक बंद रहने पर किराएदारों ने खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन काफी प्रयास के बाद भी गेट न खुलने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। उसके भाई को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे भाई ने किसी तरह से गेट खोला तो अंदर कमरे में पंखे के कुंडे से कपड़े के सहारे फंदे पर युवक को लटका पाया। इस पर परिजन उसे फंदे से उताकर 50 शैया युक्त जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए ही उसको घर ले गए। जहां बाद में उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। सूत्रों के मुताबिक मृतक युवक की पत्नी की कई साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। तभी से वह गुमसुम रहने लगा था। उसका डिप्नेशन का इलाज भी चल रहा था। उसके एक लगभग 17 वर्ष का पुत्र है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी ने बताया कि उन्हें इस संबंध में न तो कोई सूचना दी गई है और न ही कोई तहरीर मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें