औरैया। शनिवार को दिबियापुर के स्टेशन रोड पर स्थित एक मकान में विवाद को लेकर अपना दल एस के नेता रवि प्रकाश पाल व दूसरे पक्ष की महिलाओं से विवाद हो गया। जिसमें मारपीट की भी सूचना रही। पुलिस ने एक पक्ष से कुछ लोगो का शांतिभंग में चालान कर दिया।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अपना दल एस नेता रवि प्रकाश पाल ने कुछ वर्ष पहले स्टेशन रोड निवासी मनोज गुप्ता से एक मकान लिया था। जिसमें रवि ने कब्जा मकान में ताला डाल दिया था। वहीं उस मकान पर हिस्से के लिए मनोज गुप्ता व उनके पारिवारिक लोगों से पहले से ही विवाद चल रहा था। बाद में रवि पाल के अनुसार महिलाओं ने ताला तोड़कर अपना ताला लगा दिया था।
शनिवार को उसी मकान में ताला तोड़ने के विवाद को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और मारपीट की भी सूचना रही। इस संबंध में दिबियापुर थाना प्रभारी मुकेश चौहान ने बताया कि मकान पर कब्जे को लेकर विवाद हुआ है। जिसमें एक पक्ष से कुछ लोगों को शांतिभंग की धारा में चालान हुआ है। वहीं दूसरे पक्ष से रवि पाल को थाना में बैठाया गया है जांच हो रही है।