फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिरस्थितियों में युवक की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। क्षेत्र के गांव खानपुर कंजड़ डेरा में युवक की अचानक तबीयत खराब हो गई। गंभीर हालात में चिकित्सक ने उसे सैफई रेफर कर दिया। रास्ते में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने जहर खाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

गांव खानपुर कंजड़ जेरा निवासी पंकज कुमार (25) शनिवार दोपहर घर पहुंचा और कमरे में जाकर लेट गया। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकला तो उसकी पत्नी गुड्डी कमरे में पहुंची। पंकज की गंभीर हालत देख उसने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से पंकज को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया।
जहां से चिकित्सक ने उसे सैफई रेफर कर दिया। पिता उजियारे लाल ने बताया कि सैफई ले जाते समय रास्ते में पंकज की मौत हो गई। जिस पर वह शव को वापस गांव ले आए और इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक दुबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही युवक की मौत का कारण स्पष्ट होगा। आशंका है कि युवक ने जहर खाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें