फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, मौसेरा भाई गंभीर

Sun, 30 Apr 2023 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। सहायल-दिबियापुर मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका मौसेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल चिचौली में भर्ती कराया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह 11:30 बजे सहायल-दिबियापुर मार्ग पर अबाबर गांव के पास दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई। एक बाइक पर सवार सहायल क्षेत्र के गांव जड़कडू निवासी विवेक कुमार उर्फ रामजी (18) पुत्र सर्वेश कुमार एवं उसका मौसेरा भाई उत्कर्ष पुत्र पप्पू निवासी बिहारी का पूर्वा, फफूंद गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीर विवेक को दिबियापुर सीएचसी ले गए, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि मौसेरे भाई उत्कर्ष को गंभीर अवस्था में चिचौली जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
परिजनों ने बताया कि दोनों दिबियापुर किसी काम से आ रहे थे। अस्पताल पहुंचे परिजनों का बुरा हाल है। वहीं, दूसरे बाइक सवार के मौके से भागने पर परिजनों के साथ ग्रामीणों ने आक्रोश जताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया। थानाध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें