दिबियापुर।
फफूंद और कंचौसी रेलवे स्टेशनों के बीच बिझाई में अज्ञात ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई। जेब में मिले आधार कार्ड से मृतक की शिनाख्त बिहार निवासी युवक के रूप में हुई। युवक घर से दिल्ली नौकरी के लिए जा रहा था।
रविवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे फफूंद और कंचौसी रेलवे स्टेशनों के बीच बिझाई गांव के पास अज्ञात ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे दिबियापुर थाने के उप निरीक्षक संजीव यादव ने शव की शिनाख्त की। जेब में मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान बिहार जनपद के बेगूसराय के गांव दादूपुरा निवासी विक्रम कुमार (30) पुत्र रामप्रवेश यादव के रूप में हुई।
जेब में जनरल कोच का टिकट भी मिला है। आधार कार्ड पर मिले पते के आधार पर परिजनों से बात हुई तो परिजनों ने बताया कि मृतक दिल्ली नौकरी के लिए जा रहा था।
ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
दिबियापुर। शनिवार रात लगभग डेढ़ बजे फफूंद और कंचौसी रेलवे स्टेशनों के बीच गांव बिझाई के सामने एक युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई थी। रेल प्रशासन की सूचना पर पहुंची दिबियापुर पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम हाउस स्थित मोरचरी में रखवा दिया गया है। थाना पुलिस के अनुसार लगभग 35 वर्षीय मृतक काला पैंट और सफेद शर्ट पहने हुए है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। (संवाद)