फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंबे में उतराता मिला युवक का शव, हत्या के फेंके जाने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव शहाब्दा स्थित खाकी बंबे में युवक का कई दिन पुराना शव उतराता मिला। बुरी तरह सड़ जाने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन

गांव शहाब्दा स्थित खाकी बंबे में एक पखवारे में दूसरा शव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। शनिवार शाम ग्रामीणों ने बंबे में एक शव उतराते हुए देखा। इस पर उन्होंने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने आवश्यक सैंपल जुटाए। बंबे से बरामद शव पर कपड़े नहीं थे।
पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि शरीर कई दिन पुराना होने के कारण गल गया है, आंखें भी गायब हैं। जिससे उसकी हत्या कर शव को पानी में फेंके जाने की आशंका है। मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के करीब है। सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ यादव ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को मोर्चरी भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें