फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी में टक्कर मार युवक को कुचला

Tue, 30 Aug 2016 12:42 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
शव देखर बदहवास हुआ मृतक का भाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव चकसत्तापुर के पास एक ट्रैक्टर चालक ने स्कूटी में टक्कर मारने के बाद युवक को कुचल दिया। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला, लेकिन सूचना पर पुलिस ने ट्रैक्टर व चालक को पकड़ लिया। मृतक का भाई बाइक से उसके पीछे आ रहा था, कुछ देर बाद वह मौके पर पहुंचा तो भाई का शव देख बदहवास हो गया।
विज्ञापन


भगवतीगंज दिबियापुर निवासी अजय शर्मा (29) पुत्र महेश चंद्र स्कूटी से पैतृक गांव मानिकपुर (इटावा) से दिबियापुर जा रहे थे। बाबरपुर-फ फूंद रोड पर गांव चकसत्तापुर के पास अटसू की ओर से आ रहे एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इसके बाद अजय सड़क पर गिर पड़ा। ट्रैक्टर का पहिया उसे रौंदते हुए निकल गया। अजय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मौके पर लोगों की भीड़  जुट गई। वहीं पीछे से मृतक का छोटा भाई विजय आ रहा था। जब उसने हादसा देखा तो उसके होश उड़ गए। उसके हाथ से बाइक गिर पड़ी और बदहवाश हालत में सड़क पर बैठ गया।

सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घेराबंदी कर भाग रहे ट्रैक्टर को मय चालक के पकड़ लिया। सूचना पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें