फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नीबू की बागवानी कर युवा किसान ने बदली किस्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सहायल।
एक कहावत है, ''जो लोग फसल उगाते हैं वे खुशी से रहते हैं''। सहार ब्लॉक के सहायल गांव के एक किसान जीतू कुशवाहा ने नीबू की बागवानी से लाखों रुपये कमा कर इसे साबित कर दिखाया है। इसके साथ नीबू की खेती से दूसरे किसानों को भी रोजगार दे रहें है। पारंपरिक खेती गेहूं व धान की फसलों से कहीं ज्यादा वह बागवानी को फायदेमंद मानते हैं।
नीबू आमतौर पर सभी को पसंद है, खासकर गर्मियों में इसकी माग बढ़ जाती है। इसलिए सहायल गांव के रहने वाले किसान जीतू कुशवाहा ने एक बार नीबू की खेती में अपनी किस्मत आजमाने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि केवल दस पौधों से इसकी 2016 में शुरुआत की और अब उनके बाग में 200 से अधिक पेड़ हैं। जो साल के दो सीजन में अच्छी खासी खेप दे देते हैं। बाजार में इस बार नीबू का भाव 150 रुपये प्रति किलो रहा। प्रत्येक पेड़ से 10 किलो तक पैदावार हुई। एक सीजन में तीन लाख रुपये तक की कमाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन






गांव की महिलाओं को भी बाग में मिला काम



खुद आत्मनिर्भर होने के साथ-साथ उन्होंने गांव की कुछ महिलाओं को भी रोजगार भी उपलब्ध कराया है। इन महिलाओं को इस बात की खुशी है कि उन्हें अब काम की तलाश में बाहर नहीं जाना पड़ता है। निराई, गुड़ाई नीबू तोड़कर कैरेट में भरने व छटाई समेत कई काम बाग में महिलाएं ही करती हैं। इसके लिए उन्हें मेहनताना भी दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें