फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं का लाभ न मिलने पर भाकियू नेता खफा

Fri, 21 Oct 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
विज्ञापन
विकास भवन में बैठक करते किसान यूनियन नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
किसान  हितों की योजनाओं का लाभ न मिलने से भाकियू नेता खफा हैं। इन्होंने इसको लेकर शुक्रवार को प्रदर्शन किया। भाकियू नेताओं ने कहा कि किसानों को योजनाओं का लाभ न मिला तो वह आंदोलन करने पर मजबूर हाेंगे।
विज्ञापन


शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष संतकुमार तिवारी की अगुवाई में संगठन के पदाधिकारियों व किसानों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि  किसानों की आर्थिक हालत सुधारने के लिए फसल बीमा योजना के तहत 14 करोड़  रुपये आवंटित किए गए। इसके बाद भी किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा है। किसानों को अन्य योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल रहा है। भाकियू नेता उमाशंकर राजपूत ने कहा कि किसानों के अधिकारों का हनन बंद न हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी ओमकुमार, अशोक कुमार राजपूत, रामबहादुर और श्यामबहादुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें