विकास भवन में बैठक करते किसान यूनियन नेता।
- फोटो : अमर उजाला
किसान हितों की योजनाओं का लाभ न मिलने से भाकियू नेता खफा हैं। इन्होंने इसको लेकर शुक्रवार को प्रदर्शन किया। भाकियू नेताओं ने कहा कि किसानों को योजनाओं का लाभ न मिला तो वह आंदोलन करने पर मजबूर हाेंगे।
शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष संतकुमार तिवारी की अगुवाई में संगठन के पदाधिकारियों व किसानों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि किसानों की आर्थिक हालत सुधारने के लिए फसल बीमा योजना के तहत 14 करोड़ रुपये आवंटित किए गए। इसके बाद भी किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा है। किसानों को अन्य योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल रहा है। भाकियू नेता उमाशंकर राजपूत ने कहा कि किसानों के अधिकारों का हनन बंद न हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी ओमकुमार, अशोक कुमार राजपूत, रामबहादुर और श्यामबहादुर आदि मौजूद रहे।